संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया थाना में पदस्थापित महिला आरक्षी रेखा कुमारी के दरोगा बनने पर गांव में उत्सव का माहौल।
मझौलिया में पूर्व से पदस्थापित महिला सिपाही रेखा कुमारी का दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने पर थाना के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त महिला आरक्षी रेखा कुमारी एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की गई है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि थाना के महिला सिपाही की पदस्थापना के बाद से ड्यूटी के दौरान पूर्ण रूप से अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वाह करते हुए दरोगा परीक्षा की तैयारी भी करती थी जिसका परिणाम हुआ कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त की है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों से अपील किया कि अपने अपने छात्र छात्राओं को संस्कार अनुशासन एवं शिष्टाचार में रहकर अपने लक्ष्य के प्रति सतत प्रयासरत रहने के लिए मार्गदर्शन दें। वहीं सदर एसडीपीओ मुकुल पांडे प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन बाल्मीकि प्रसाद सिंह वरुण कुमार राजीव कुमार बसंत कुमार राजीव रंजन कुमार लाल साहेब प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे
