संवाददाता: साबिर अली
बगहा,28जुलाई।भाजपा का अंतरराज्यीय दल अपने प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत बनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा संचालित सेमरा बाजार के सबरी विद्यालय में जनजाति समुदाय के शिक्षक और बच्चों से वृहस्पतिवार को मिलकर उनका हाल जाना है।इस दौरान बगहा जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष सह विधायक श्रीराम सिंह और भाजपा नेताओं का जनजाति समूह और स्कूली बच्चों ने जोरदार स्वागत किया । ज्ञात हो कि प्रवास कार्यक्रम में महाराष्ट्र पुणे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजश्री काले, क्षेत्रीय प्रभारी ज्ञानेश्वर भोसलें, झारखंड से आए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव और नीति एवं सोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अजय चौधरी अपने तीन दिवसीय दौरे पर संगठन का काम कर रहे हैं।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , भूप नारायण यादव, जिला महामंत्री अचिंत कुमार लल्ला , भूपेंद्र नाथ तिवारी , जिला मंत्री रितु जायसवाल , रतन उरांव, राम विलास सिंह, बिहार आदिवासी परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव , मंडल महामंत्री सह मुखिया सुरज सिंह , उषा देवी जिला मंत्री भाजपा, आनंद मोहन पटवारी , लक्ष्मी साह गोंड , मंडल महामंत्री चुम्मन जायसवाल,राजेश उरांव, युवा नेता रौशन तिवारी , अमित पांडेय मौजूद रहें।
वहीं दुसरी तरफ बैराठी माई स्थान के प्रांगण में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक हुई जिसमें जनजाति के कल्याण हेतु चर्चा किया गया। साथ ही भारत की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दिया गया। तत्पश्चात प्रवासी नेताओं का दल कदमहवा पहुंचा, जहां आदिवासी बहुल इलाके में लाभार्थियों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे गरीब कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। आए हुए अतिथियों का स्वागत स्थानीय महिलाओं ने झूमटा नृत्य से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमराज पटवारी ने किया और संचालन चिउटाहा मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह ने किया।