संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी लाल बहादुर साह ने थाना में एक आवेदन देकर अपने 18 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि उनका लड़का बेतिया स्थित एमजेके कॉलेज में बीसीए सेकंड ईयर का छात्र है जो 18 अप्रैल को सुबह घर से टहलने के लिए निकला लेकिन आज तक वापस नहीं आया। काफी खोज खबर करने के बाद भी उसका कहीं पता ठिकाना नहीं चला है।
आवेदक ने आवेदन में इस संदर्भ में उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
