संवाददाता: साबिर अली
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया ग्राम में पति और जेठानी द्वारा मिलकर एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है
बताया जाता है कि मृतिका कुसुम कली देवी अपनी मां से बात कर रही थी फोन पर तभी पति ने बात करते हुए देख लिया जिसके बाद पति और जेठानी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया यह आरोप मृतिका कुसुम कली देवी की मां ने लगाया है
तीन बच्चों की मां थी कुसुम कली देवी मृतक की मां ने बताया कुछ दिन पहले जमीन बेची गई थी जिसके बारे में जानकारी पूछना और जानकारी मां को देना मृतक कुसुम कली देवी को महंगा पड़ गया
हत्या कर पति धर्मेंद्र शर्मा अपनी सास को फोन पर सूचना दिया कि तुम्हारी बेटी मर गई है आकर देख लो सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारा पति धर्मेंद्र शर्मा और उसकी मां को गिरफ्तार कर थाने लाई है वहीं जेठानी घटनास्थल से फरार बताई जाती है मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन और जांच पड़ताल में जुट गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया
