अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखण्ड के दक्षिणी सुगांव,शुकुल पाकड़ सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बकरीद के इस पावन पर्व पर मुस्लिम समाज के साथ साथ हिन्दू समाज के लोगों में भी, पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और मुल्क की सलामती की दुआं मांगी।वही सुगौली क्षेत्र के स्वयंसेवक सह वीएलई अवधेश कुमार गुप्ता ने बकरीद पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी कामना है कि त्याग और समर्पण का यह त्यौहार, सभी के जीवन में प्रगति, समद्धि,सद्भाव और खशुहाली लाए।इधर बकरीद के अवसर पर सुगांव छठ स्थान में लगे मेले में रंग बिरंगी दुकानें सजी रही।मेले में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ साथ हिंदू समाज के लोग भी बकरीद पर लगे मेले में खरीददारी करते नजर आए।वही प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और एक साथ नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआं मांगी।
