सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारतीय रेल द्वारा भी पूरे भारतवर्ष में रेल सुरक्षा बल के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के TV सेनानियों को याद किया जा रहा है तथा स्वतंत्रता के बाद उनकी जो परिकल्पना थी उससे लोगों को अवगत कराया जा रहा है।जब तक हम अपने अंदर के विकार को खत्म नहीं करेंगे आजादी का मकसद पूरा नहीं होगा।हमारे पूर्वजों ने जो रामराज्य की परिकल्पना की थी उसे पूरा किए बिना आजादी का मकसद पूरा नहीं होगा इसी उद्देश्य से लोगों में जनजागरण फैलाने के लिए रेल सुरक्षा बल ने 10 मोटरसाइकिल तथा एक चारपहिया वाहन पर पच्चीस जवानों का जत्था समस्तीपुर मंडल के भिन्न भिन्न जगहों पर रैली निकालकर अमृत महोत्सव के उद्देश्य से लोगों को अवगत करा रहे हैं।आज रैली के सगौली पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार,रेल थानाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद,रेसुबल प्रभारी शशि भूषण सिंह ,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अधिव्क्ता मनोज सिंह ,चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार ,पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद श्याम शर्मा ,पीडब्लूआई ओम प्रकाश सिंह ने फूल माला से स्वागत किया तथा विश्व हिंदु परिषद के लोगों ने चादर ओढ़ाकर सभी जवानों का स्वागत किया।इसके बाद एक सभा कर कार्यक्रम की सार्थकता की जानकारी दी गयी।फलदार पौधों का वृक्ष भी इस अवसर पर लगाया गया।धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कुमार ने किया।
