सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखण्ड के फुलवरिया में बाधा उत्पन्न करने को लेकर मुखिया अवधेश कुशवाहा ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए आवेदन में बताया है कि सरकारी जमीन पर अंचल से एनओसी प्राप्त होने के बाद निर्माण कराया जा रहा था।ग्रामीण सुधीर, ऋषभ कुमार,प्रशांत कुमार, सुरेंद्र महतो सहित आठ दस अन्य लोगों ने निर्माण कार्य होने से रोका।जिसके बाद इन सभी आरोपियों द्वारा उक्त स्थल पर जाकर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ गाली गलौज करने के साथ किये गए कार्य को तोड़ दिया गया।चापाकल को भी क्षतिग्रस्त कर अपने साथ लेते गए।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की नजर उस सरकारी जमीन पर है।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
