जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के समक्ष राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय जांच दल के द्वारा फीडबैक दिया गया । विदित हो कि दिनांक 10 जुलाई 2022 से ही जिले के ढाका ,बंजरिया ,चकिया, रक्सौल ,तुरकौलिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन व्यवस्था का केंद्रीय टीम के द्वारा जांच किया गया है। केंद्रीय जांच दल द्वारा जिले में टीवी मरीजों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी महोदय को आवश्यक जानकारी के साथ बेहतर सुझाव भी दिए गए । राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मरीज को मुफ्त दवा एवं ₹500 प्रति माह मुहैया कराए जाते हैं । जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि टीवी मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे मशीन की सुविधा एवं ओपीडी बढ़ाया जाए । इस अवसर पर सिविल सर्जन, डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह, यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ रंजीत, केंद्रिय जांच दल के डॉ किरण राडे ,डॉ अभिजीत, डॉ हार्दिक, डॉ समीर, डॉ रणवीर, डॉ देशमुख, डॉ उमेश त्रिपाठी, डॉ कुमार गौरव, डॉ ऋषि कपूर, उपस्थित थे ।


