संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया पुलिस ने एस ड्राइव के तहत मंगलवार के दिन विभिन्न क्षेत्रों से आधा दर्जन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ों में परमा यादव पारस पकड़ी, जीतन मांझी भंटाडीह, सुबिन्दा मांझी, राजेश मांझी, झुनझुन माझी-शिकारपुर राजू सिंह विसुनपुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
राजू सिंह पर आरोप है कि नशे में धुत होकर पत्नी को प्रताड़ित करता था।पत्नी की शिकायत पुलिस हरक्क्त में आयी और राजू सिंह को गिरफ्तार किया।
सबो को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया।
