संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया थाना अंतर्गत चेक बाउंस मामले के प्राथमिक अभियुक्त संजय कुमार वर्मा के मोतिहारी स्थित बेलबनवा मकान पर मझौलिया पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया।यह कार्रवाई मुख्य दंडाधिकारी बेतिया की अदालत में श्री वर्मा को भगोड़ा घोषित किये जाने पर की गयी है।जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने दी।उन्होंने बताया कि श्री वर्मा पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि के सोनबरसा स्थित महात्मा गांधी रामेश्वर प्रसाद वर्मा बुनियादी मध्य विद्यालय का कथित शिक्षक है।इनके खिलाफ मझौलिया थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी 13 सितंबर 2021 को दर्ज की गई।इन्होंने मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में कार्यरत सत्येन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव से मोतिहारी में मकान बनाने वास्ते चार किस्तों में चार लाख रुपये बतौर कर्ज लिया।रुपये चुकता करने के एबज में श्री वर्मा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ढाका शाखा का पचास-पचास हजार का दो चेक दिया।क्लियरेंस के समय पीएनबी मझौलिया के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर जावेद इकबाल ने रकम नही होने की स्थिति में चेक बाउंस कर दिया।नतीजतन पीड़ित ने मझौलिया थाना में भादवि की धारा 467,471,420,406 व 34 के तहत कांड संख्या 498/2021 दिनांक 13/09/2021 दर्ज करायी।एफआईआर के बाद से ही आरोपी संजय वर्मा फरार हो गया।कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक मो इकबाल खान ने अदालती आदेश के तहत उसके बेलबनवा शांतिपुरी आनंद धाम के आवास पर इश्तेहार चस्पाया।उल्लेखनीय है कि अगर एक पखवारा के अंदर श्री वर्मा अदालत में हाजिर नही होते है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।बताया गया है कि कई लोगों से श्री वर्मा ने बुनियादी विद्यालय में नौकरी दिलाने तथा मकान बनाने के नाम पर रुपये ठगी किया है।
