संवाददाता: साबिर अली
आगामी 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास शनिवार के सुबह 8:30 बजे महाराजा स्टेडियम में निरीक्षण जिले के पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा और उप विकास आयुक्त अनिल कुमार के द्वारा किया गया।
परेड के निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लिया। पूर्वाभ्यास परेड का संचालन प्रथम समादेश अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह, द्वितीय समादेश राहुल प्रसाद मांझी के साथ 11 प्लाटून तथा बैंड दल आलोक भारती शिक्षण संस्थान एवं राष्ट्र गान दल संत तरेसा बालिका उच्च विधालय के प्रशिक्षित छात्र /छात्राओं के द्वारा किया गया।
इस पूर्वाभ्यास परेड में अनुमंडल पदाधिकारी सदर विनोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय, जिला नजारत उप समाहर्त्ता एवं परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, बेतिया उपस्थित रहें ।
