संवाददाता: साबिर अली
रामनगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया,जिसमे रामनगर की पद्मश्री से पुरस्कृत भाजपा विधायिका भागीरथी देवी भी शामिल हुई । बतादें की इस धरना प्रदर्शन में विधायक समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार के राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने की आलोचना की। इसके लिए नीतीश कुमार को जमकर कोसा और साथ ही नितीश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए ।
बीजेपी विधायिका भागीरथी देवी ने नितीश सरकार के साथ साथ नीतीश पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा की नितीश कुमार पलटू चाचा के साथ साथ बहुत बड़े नशे बाज़ भी है।
