संवाददाता: साबिर अली
इंडो नेपाल सीमा स्थित गंडक बराज पर एसएसबी 21 वीं बटालियन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उसके ठीक बाद आजादी का जश्न मना रहे एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और इस आजादी की खुशियों को साझा किया । बतादें की नोमेन्स लैंड गंडक बराज के फाटक संख्या 18 पर दोनों देशों के जवान अपने अपने झंडा के साथ मिले और फिर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एसएसबी कमाण्डेन्ट श्री प्रकाश ने नेपाल एपीएफ के जवानों को मिठाई गिफ्ट कर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। यही नहीं वाल्मीकि आश्रम के पास स्थित एसएसबी बीओपी के जवानों ने वहां पदस्थापित नेपाल एपीएफ जवानों को मिठाई देकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा किया। वहीं भारत नेपाल सीमावर्ती,चकदहवा सुस्ता और गंडक बराज के जीरो लैंड पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के वरीय अधिकारियों सहित जवानों ने फ्लैग के साथ सलामी कर नेपाल शुरक्षाकर्मियों को मिठाइयां खिलाई और पोखरा स्थित एपीएफ हेडक्वार्टर से फोन पर सम्पर्क कर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी। इस मौके पर जश्न मना रहे जवानों के बीच
कमांडेंट श्रीप्रकाश,
डिप्टी कमांडेंट उमाशंकर नसाना,
असिस्टेंट कमांडेंट अंशुमान मुखोपाध्याय ने अन्य अधिकारियों के साथ शामिल होकर आज़ादी के सीमा पर चल रहे समारोह को दुगुना कर दिया । जिससे सीमावर्ती क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया और आज़ादी के अमृत महोत्सव के जोश से भरे समारोह में जवान ओतपोत होते रहे।
