संवाददाता: साबिर अली
पॉलिथीन पकड़ो अभियान हुआ तेज बेतिया नगर निगम ने बाजारों में की छापेमारी, 5 किलो पॉलिथीन पकड़ा,
पर्यावरण पदाधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर ने कार्रवाई करते हुए दुकानों से पकड़ी पॉलिथीन। बेतिया में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत 5 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम कार्यालय के दस्ते को देखकर कई दुकानदार ने दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए और ठेले वाले फरार हो गए । कलकटीएड चौक से स्टेशन रोड बाजारों में चलाया गया अभियान पर्यावरण पदाधिकारी मोहम्मद अमजद , स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर नीरज गुप्ता दस्ते ने स्टेशन रोड से नगर निगम कार्यालय रोड होते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्व अभियान चलाया गया। यह अब पूरे शहर में रोज चलाया जाएगा अभियान
दस्ते को देखकर कई बाजारों में भगदड़ मच गयी। दुकानदार दुकानें बंदकर के गायब हो गए। ठेले वाले ठेला लेकर भागने लगे। इस दौरान दस्ते ने रोक-रोककर प्लास्टिक पकड़ी। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ रोज अभियान चलाया जाएगा।
