संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय आनंद तिवारी के द्वारा नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर जिला न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रचार रथ से सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाया जाएगा।
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार धीरेन्द्र राजाजी द्वारा बताया गया कि समाज में सामंजस्य और सौहार्द स्थापित हो, लोग हाथ महिलाएं, गले मिले तथा बिना खर्च के विवाद का निष्पादन कराने में यह हमारे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। और इसी उद्देश्य के प्राप्ति के लिए प्रचार रथ को रवाना किया गया है। मुझे उम्मीद है कि इस 13 अगस्त को आयोजित लोक अदालत को हमारे पदाधिकारीगण, अधिवक्ता, कर्मचारीगण, पक्षकारों, पी. एल. भी. एवं अधिवक्ता लिपिक के सहयोग से अपार सफलता मिलेगी।
इस नेशनल लोक अदालत में सुलहनीय अपराधिक वाद, क्लेम से संबंधित, दिवानी मामलें, पारिवारिक विवाद, वन अधिनियम के सुलहनीय वाद, बैंक ऋण, निलाम वाद से संबंधित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
इस मौके पर गोपाल जी, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राज नारायण निगम, ए. डी. जे. तृतीय, नितिन कौशिक, ए. डी. दे. द्वितीय, आनन्द विश्वासधर दूबे, ए. डी. जे. चतुर्थ, विवेक नंद प्रसाद, ए. डी. जे. षष्ठम, जावेद आलम, ए. डी. जे. सप्तम, अमित कुमार दिक्षित, ए. डी. दे. अष्टम, अशोक कुमार मांझी, ए. डी. जे. पंचम, श्रीप्रकाश, सीजेएम, ब्रजेश कुमार, एसीजेएम आदि न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला सूचना व जनसम्पर्क पदाधिकारी राजीव कुमार उपस्थित रहें।
