संवाददाता: साबिर अली
एसएसबी 47 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बी कंपनी इनरवा के जवानों ने सहायक कमांडेंट श्री कैनर अभिजीत कैलाश के नेतृत्व में शुक्रवार को स्कूली छात्रों के साथ हर घर झंडा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने तिरंगा फहराने के तौर तरीकों से जनता को अवगत कराया और लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। रैली वाहिनी परिसर से शुरू होकर इनरवा बाजार, सिंगासनी, झझरी, पिरारी बाजार होते हुए प्रमुख स्थलों तक पहुंची। सहायक कमांडेंट अभिजीत ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा भारतीय ध्वज संहिता 2002 की मुख्य विशेषताओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि इसके लिए एसएसबी की एक प्रचार जागरूकता टीम बनाई गई है। टीम ने भी शुक्रवार को सीमावर्ती गांवों में जागरूकता रैली निकाली। जवानों ने लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा आदर और सम्मान के साथ फहराने की अपील की। सहायक कमांडेंट ने बताया कि यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। निरीक्षक भाग्य लाल चकमा मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार पासवान तथा अन्य जवान रैली में शामिल रहे
