सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना दिवस पर बाबा जय राम दास मठिया में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्ष रोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता पहुंचे और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के साथ एवम अन्य गणमान्य के साथ वृक्षा रोपण किए।और उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स की इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम को लेकर प्रसंशा की उन्होंने बताया की जिस प्रकार हम अपने बाल-बच्चों की सेवा करते हैं उसी प्रकार हमें पौधों की भी सेवा करनी चाहिए क्योंकि वृक्ष भी ईश्वर का रूप होते हैं।वही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने वृक्षा रोपण करते हुए बताया की पेड़ पृथ्वी का आभूषण है इससे ही जीवन है।उन्होंने लोगो को संदेश देते हुवे कहा की जितने पेड़ कटे उसका दुगना पेड़ लगाना चाहिए और प्रदूषण की समस्या को जड़ से मिटाने का कार्य करना चाहिए,हमे खुशी है की हम चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना दिवस के अवसर पर हम लोगो के द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया।इस वृक्ष रोपण कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ,भाजपा ,नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी,मठ के महंत,बाबा मनीष दास,दुर्गा प्रसाद,श्याम शर्मा,अनिल कुमार गुप्ता,शिक्षक उदय कुमार,अनिल चौधरी,कमलेश उर्फ सोनू गुप्ता, संजय मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल, सोनू कुमार,प्रियांशु सर्राफ,सुमन सर्राफ ,सहित कई मौजूद थे।
