संवाददाता: सब्बीर अली
26 नवंबर दिन शनिवार को वाल्मीकि नगर थाना परिसर में भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष पर थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान की अध्यक्षता में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को संविधान के प्रति जागरूक कर संविधान के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई।
थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने पुलिसकर्मियों को संबोधन करते हुए बताया कि हर साल 26 नवंबर के दिन भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। देश ने संविधान सभा में मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसलिए इस दिन के याद में देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद देश के नागरिकों को संवैधानिक मूल्य के प्रति सम्मान की भावनाओं को बढ़ाना है।
इस अवसर पर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान, दरोगा मिथिलेश सिंह ,अशोक चौपाल, पंकज कुमार, धनंजय कुमार सिंह के अलावा कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।