संवाददाता: सब्बीर अली
भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गन्ना मंत्री को पत्र लिखा है,
माले नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और पूर्व की राज्य सरकारों की गलत नीतियों के चलते बिहार की नगदी फसल गन्ना की खेती का क्षेत्र घटता रहा है।उसी के अनुसार चीनी उत्पादन भी घटता रहा है। मुर्गी से एक ही बार में सभी सोने का अंडा निकाल लेने की तरह चीनी मिलों की अपने हित में गलत बीज चयन के साथ किसानों के अधिकतम शोषण की नीति ने भी चीनी उद्योग को काफी नुकसान किया है। आगे गन्ना किसानों की निम्नलिखित समस्याओं पर आपका ध्यान आकृष्ट किया जो इस प्रकार है
1. आज के समय में बढ़ती मंहगाई और खेती में बढ़ती मजदूरी ,सिंचाई आदि में लागत के अनुसार गन्ना मूल्य 400 रुपया प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए।
2. पहले खूंटी ( रैटून ) गन्ना चीनी मिलों को आपूर्ति की जाने की व्यवस्था होनी चाहिए,।ताकि किसान अपने खेतों में गेहूं की बोवाई कर सकें।चीनी मिलें ऐसा नहीं कर रही हैं।जिससे किसानों की एक फसल मारी जा रही है।
3.चीनी मिलो के धर्मकांटा पर सामान्य तौर पर प्रति 100 क्विंटल गन्ना की तौल में 5 क्विंटल की घटतौलि की जाति है।इस पर रोक के लिए किसानों के नियंत्रण में क्षेत्रीय विकास परिषद की राशि से धर्मकांटा स्थापित की जानी चाहिए।
4.किसानों के हित में चीनी मिलों की क्षेत्रीय विकास परिषद की राशि 2% की जानी चाहिए।पहले यह राशि 1.8% थी।चीनी मिलों के हित में इसे पूर्व सरकारों ने घटा कर मात्र दशमलव .2% कर दिया है।
5.जिन किसानों के घर में शादी ब्याह ,बड़ी बीमारी जैसे मामले हैं उनका गन्ना पहले आपूर्ति कर लिया जाना चाहिए।
6.CO- 0238 जैसे गन्ना प्रभेद जिसके रोपने से पिछले साल और इस साल भी लाखों किसान दोनो चंपारण और गोपालगंज में बर्बाद हो गए उस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।इस साल हुए गन्ना किसानों के नुकसान का आकलन करा कर उन्हे राहत दिया जाना चाहिए।
7. रीगा चीनी मिल बंद हो चुकी है।मिल क्षेत्र के किसानों का 52 करोड़ रुपया मिल पर बाकी है।, जिसे चीनी मिल ने गारंटर बन कर किसानों के केसीसी ऋण के रूप में दिलवाया था। चीनी मिल में गन्ना की आपूर्ति के बाद बैंकों के पैसे का भुगतान हो जाएगा ,केसीसी ऋण की शर्त थी ।अब बैंक किसानों को भुगतान के लिए नोटिस दे रहें हैं।बैंक और चीनी मिल प्रबंधन से बात कर मामले का समाधान किया जाना चाहिए।