पीड़िता ने बताया कि रात दस बजे के करीब अस्पताल के दो स्टाफ शांति प्रसाद महतो और विनय कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों उसे दबोचकर नर्सिंग होम के पीछे के कमरे की ओर ले गए और बारी-बारी कर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस दौरान शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुष्कर्म के दौरान आरोपित उसे लगातार धमकी देते रहे कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी जान से मार देंगे।
रविवार देर शाम पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर जामताड़ा टाउन थाने में मामला दर्ज किया है। देर शाम तक पीड़िता का मेडिकल नहीं करवाया किया गया था। टाउन थाना के एएसआई रोशन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त मौके पर जिला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा ने कहा कि घटना बहुत ही निंदनीय है समाज शर्मसार हुआ है आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं। वहीं आनंद टूडू ने कहा के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है इन्हें सख्त सजा मिले अस्पताल डॉक्टर को लोग मंदिर और भगवान का दर्जा देते हैं वही इज्जत सलामत नहीं है। उक्त मौके पर आदिवासी समुदाय की काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी थाना में मौजूद देखे गए !
