जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत तिलैया गांव के मदरसा तमीर ए मिल्लत के प्रांगण में एदारा ए शरिया का तहरीक ए बेदारी कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता मदरसा के मोहतमिम मौलाना जमाल उल कादरी ने की। मौके पर सबसे पहले कुरान ए पाक और नात ए रसूल पढ़कर शुरुआत की गई। इस दौरान उलेमा ने बारी-बारी अपनी बातों को रखा यह बैठक आगामी 15 फरवरी को इसलाह ए मुआशरा तहरीक बेदारी कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाने हेतु की गई। मालूम हो कि जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के छाईटांड़ स्थित मदरसा हनफिया प्रांगण में 15 फरवरी के दिन सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें मुल्क के मशहूर उलेमा व दानिश्वर हजारों हजार की संख्या में पहुंचे हुए आम आवाम को संबोधित करेंगे। बड़े पैमाने पर समाज को सही दिशा दिखाने हेतु यह कार्यक्रम किया जा रहा है। मौके पर उलेमा ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस मीटिंग में सभी को जिम्मेदारी दे दी गई है। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद केंद्रीय एदारा ए शरिया के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी एवं झारखंड एदार ए शरिया के नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के अलावा इलाके के इमाम और दानिश्वर उपस्थित होंगे। मौलाना मो मकबूल अहमद, मौलाना अब्दुल रज्जाक, मौलाना सद्दाम हुसैन जामी,मौलाना असगर अली साबीतुल कादरी, मौलाना मो शमशेर अहमद फैजी, मौलाना सिद्दीक हसन झारखंडी,मौलाना अब्दुल रकीब,मौलाना मुस्तकीम, मौलाना अहमद रजा, हाफीज कमरुद्दीन अंसारी, मौलाना इसहाक,मौलाना मुजाहिद हुसैन रजा, मौलाना खलील अहमद, मौलाना अलीमुद्दीन, के अलावा काफी संख्या में क्षेत्र के इमाम एवं दानिश्वर मौजूद थे !
