नाला (जामताड़ा): मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में शोनिवार को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कार्यरत अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी गण अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व एएनएम मेरी स्टेला हेमब्रोम ने की। इस दौरान कर्मियों के द्वारा विभिन्न नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने ' लाल बैनर करे पुकार इंकलाब जिन्दावाद', 'एनएचएम कर्मी जिन्दावाद ', एनएचएम कर्मी को नियमित करना होगा', 'अभी करो अरजेन्ट करो हम सबको परमानेन्ट करो ', 'जायज मांगे पूरी करनी होगी' आदि गगन भेदी नारे लगाए। इस अवसर पर ठंडा मंडल प्रीति किस्कू सोभारनी तिर्की नीतू कुमारी मेघा किस्कू कबिता कुमारी नीलमुनि एक्का आदि अनुबंध कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे।
