आज दिनांक 23 जनवरी सोमवार को झारखण्ड के छात्र प्रतिनिधित्व ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर रामगढ़ के सुभाष चौक में माल्यार्पण किया और उनके मार्गदर्शन पर चलकर रामगढ उपचुनाव में हजारो छात्रों को चुनाव में उतारकर एक फौज तैयार करने का संकल्प लिया।
बताते चलें वर्तमान गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन के तीन साल के कार्यकाल के कार्यशैली व विपक्ष के एनडीए से झारखण्ड के युवाओं में काफी निराश और आक्रोशित हैं। सरकार ने अपने पांच लाख नौकरी व बेरोजगार भत्ता जैसी तमाम चुनावी वादों पर असफल सिद्ध हुई है। न रोजगार मिला न ही भत्ता मिल सका है, जेपीएससी में भ्रष्टाचार के साथ-साथ अभ्यर्थी की उम्र अवसर अवर न देकर उनकी केरियर खत्म कर दिया। तीन वर्ष से एक नियोजन नीति नही बन पाई है जिससे युवाओमें अलग आक्रोश है । सरकार ने जिस कारण बेरोजगार युवाओं ने रामगढ़ उपचुनाव में अपनी जोरदार उम्मीदवारी दर्ज करने की ठाना है। लगभग एक हजार युवा रामगढ उपचुनाव में नॉमिनेशन करने की आह्वान किया है और आज सुभाष चौक से माल्यार्पण के बाद रणनीति तेज कर दी है।
मौके पर इमाम सफी ने कहा सरकार झारखण्ड के युवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तर्ज पर पक्ष व विपक्ष के नेताओ को राजनीति से बेदखल करने का संकल्प लिया है।
सहदेव महतो ने सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा "
गुलाम हुसैन ने कहा सरकार अविलंब खतियान आधारित नियोजन नीति लागु करे वर्ना छात्र सरकार के लिए संकट उत्पन्न करेगी।
रौशन कुमार ने कहा झारखण्ड के युवाओ को रामगढ उपचुनाव में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि नेताओ की रोजगार बंद हो।
