आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को राँची के प्रेस क्लब में झाड़खण्डी खतियानी मोर्चा के गठन का विधिवत घोषणा किया गया। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसकी ढांचा व सिद्धांत पिछले दिनों 11 जनवरी को मैथन डेम के परिसर मंथन क#के तैयार किया गया।
झाड़खण्डी खतियानी मोर्चा 2024 के चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्र से युवाओं को विधायक बनाकर सदन तक पहुंचाएगी और सभी राजनीतिक पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी।
झारखण्ड को पिछले 22 वर्ष से बारी-बारी से लूटा और कंगाल बना दिया है। झारखण्ड सबसे अमीर राज्य है लेकिन यहां सबसे अधिक बेरोजगारी,अशिक्षा,कुपोषण,गरीबी व भ्रष्टाचार पाया जाता है। इतने वर्षो के बाद भी सरकार के पास न नीति है न विजन है अगर कुछ है तो सिर्फ लूट है।
पुर्व विधायक सुर्य सिंह बेसरा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा झाड़खण्डी खतियानी मोर्चा 2024 के चुनाव में शिक्षित युवाओ को नेतृत्व सोंपेगी और झारखण्ड में परिवारवाद को जड़ से खत्म करेगी।
आन्दोलनकारी इमाम सफी ने कहा झारखण्ड की वर्तमान बेईमान राजनीति व भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओ को राजनीति में आना चाहिए, क्योंकि वास्तविक सत्ता विधायिका के पास रहती है। बैठक में रामगढ़ उपचुनाव में शिक्षित बेरोजगार युवाओ के अधिक से अधिक नॉमिनेशन पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
मौके पर सुबोध दांगी,विवेक रंजन,सुनीता कुमारी,मनोज कुमार, संजीव महतो, विकास कुमार,रंजीत मलिक,करीब आलम, इन्तशाम अली, गुलाब राजा,घनश्याम महतो, अब्दुल वाहिद,सबीब रजा,विधान महतो,दिनेश कुमार रविदास,राजकुमार कर्मकार,भाष्कर मुखी।
