पायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
शुक्रवार, जनवरी 27, 2023
पायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा अहर्ताधारी युवा को मिलेआज दिनांक 27.01.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक में उपायुक्त द्वारा ग्रामीण एवं शहरी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता विकास से लाभान्वित करने हेतु प्राप्त आवेदनों का समीक्षा किया गया। समीक्षा क्रम में विभिन्न वर्गों अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार के लिए पचास हजार रुपया अंतर्गत कोटिवार में 66 लाभुक एवं वाहन ऋण हेतु कोटिवार में 34, व्यवसाय ऋण हेतु 19 मिलाकर कुल 119 लाभुकों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण व अनुदान राशि उपलब्ध कराने के लिए सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वहीं मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वरोजगार के लिए युवाओं को बैंक से ऋण लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के निदान को लेकर विभाग ने स्वरोजगार के लिए ऋण सह अनुदान का लाभ देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना चला रहा है। योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को ऋण सह अनुदान की सुविधा देना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देश दिया।इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला क
अन्य ऐप में शेयर करें
