नाला (जामताड़ा)शुक्रवार की 4 बजे शाम को आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग पर पंजूनिया के समीप सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपत्ति आशीष मोहली बाइक पर थे धक्का मार कर कुचल दिया जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इधर व्यक्ति की पहचान पाकुरिया पंचायत के छोटा घोलजोर गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है मौके पर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जुट गई है ।जहां अंजात वाहन भाग ने में सफल रहा। वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही नाला थाना प्रभारी महेश मुंडा ने पुलिस बोल के साथ मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया ।आजसू के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे ।साथी ही अंचल अधिकारी सुनीता किस्कू के पास स्पीड ब्रेकर तथा सीसी कैमरा तथा बेरियल लगाने के लेकर मांग की अंचल अधिकारी सुनीता किस्कू द्वारा मुआवजे दिलाने का वारोसा दिया गया तथा स्पेड ब्रेकर और बैरियल तथा सिसी कैमरा लगानी के लिए बिभाग को सूचना दिया जायेगा। लाश को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंपा जाएगा ।आपको बताते चलें कि आए दिन इस तरह की घटनाएं लगातार घट रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ (बाटूल झा ) भी घटनास्थल पर पहुंचे।
