आज दिनांक 26 जनवरी विफेवार रामगढ़ उपचुनाव को लेकर बेरोजगार छात्रों ने किया आवश्यक बैठक और उपचुनाव की संगठनात्मक रणनीति पर चिंतन-मंथन किया गया। राज्य के सभी जिला से करीब एक हजार शिक्षित बेरोजगार नामांकन करेंगे। नामांकन कराने वाले छात्रों के रहने व अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र के लिए नॉमिनेशन शुल्क तमाम छात्रों द्वारा कराई जाएगी। बेरोजगार छात्र रामगढ़ उपचुनाव में नॉमिनेशन के लिए रामगढ पहचने लगे हैं। नॉमिनेशन कराने वाले छात्र 30 जनवरी तक अपनी-अपनी आवश्यक दस्तावेज वोटर कार्ड, व वोटर लिस्ट लेकर रामगढ़ पहुंच जाएंगे ताकि 31 जनवरी से नामांकन पत्र खरीदा जा सके। इमाम सफी ने देश व झारखण्डवासी को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षित छात्र युवाओं को राजनीति में आना ही होगा। वहीं गोला प्रखंड के छात्र सहदेव महतो को विश्वास है रामगढ़ उपचुनाव में इस बार बहुत बडा उलटफेर देखने को मिलेगा। जनता अयोग्य नेताओ को नकार कर शिक्षित बेरोजगार छात्र को विधानसभा भेजने की काम करेगी।
मौके पर गुलाम हुसैन व योगेश भारती ने झारखंड के सरकार से पीड़ित छात्र को रामगढ उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा भागीदार सुनिश्चित करें का आह्वान किया,ताकि एक नया इतिहास रचा जा सके।
मौके पर सजीर अंसारी, कुलदीप महतो, महेश महतो, कोमल गुप्ता आदि विभिन्न जिला से अनेको क्रांतिकारी छात्र मौजूद रहे।
निवेदक; झारखण्ड के पीड़ित छात्र
#9471371658
