नारायणपुर:-मंगलवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर से प्रखंड कार्यालय तक पैदल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य उप केंद्र में कार्यरत संविदा कर्मियों ने नियमित किए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की है।
जानकारी के अनुसार नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बीते आठ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को आठवाँ दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पैदल मार्च कर प्रखंड कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सोंपा।
अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सीधा असर हुआ है। प्रखंड में प्रसूति केंद्रों में भी प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। OPD से लेकर सरकारी योजनाओं के भुगतान, लैब रिपोर्ट पर हो रहा है।मोके पर अंजू कुमारी ,बिना तिर्की अनिता रविदास,रंजू कुमारी,मीना कुमारी,बसन्ती मुर्मू ,सुषमा खाँ,रिंकू सिन्हा
