आज दिनांक 24 जनवरी2023 को केन्द्रीय पुस्तकालय राँची में झारखण्ड की आवाज इमाम सफी व साथी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक हजार छात्रों को रामगढ़ उपचुनाव में नॉमिनेशन कराने का आव्हान किया। उन्होंन कहा समय की मांग है शिक्षित युवाओ को अपनी व राज्य की दिशा व दशा बदलने के लिए राजनीतिक में आना ही होगा क्योंकि वर्तमान सरकार के पास न नीति है न कोई विजन है। रामगढ को दी ढग परिवार से मुक्ति के लिए समय बहुत कम है। 31 जनवरी को फार्म मिलेगा और 27 फरवरी को चुनाव है । इसलिए अपनी-अपनी वोटर लिस्ट व कार्ड लेकिन रामगढ विधानसभा के लिए कुच करें । रामगढ में कानूनी सलाहकार व अन्य आवश्यक तैयारी की जा रही है। आगे कहा युवाओ के लिए कोई भी कार्य असंभव नही है बस इरादा नेक होना चाहिए। शुरुआत मे जो काम असंभव लगता वह कार्य आगे चलकर सरल हो जाता है। चुनाव में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी इस नम्बर में 30 जनवरी से पहले संपर्क करें और अपना नाम, पता दर्ज करें।
प्रत्याशी योगेश भारती ने कहा सरकार 26 जनवरी से पहले खतियान आधारित नियोजन नीति बनाए और तमाम खाली पदो को भरने का काम करे वर्ना रामगढ़ उपचुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घुसने नहीं देंगे।
