मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ जिले के शत प्रतिशत किसानों को मिले, इसे सुनिश्चित करें :- उपायुक्त
बैठक में 26831 किसानों को सुखाड़ राहत अनुदान राशि के भुगतान हेतु दी गई स्वीकृति
आज दिनांक 24.01.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु बैठक आहूत किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने एवं लाभ देने हेतु प्रति प्रखंड से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया।
मौके पर उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ से प्रभावित जिले के जीविकोपार्जन हेतु कृषि पर आश्रित किसानों को योजना के तहत 3500 रुपए उनके बैंक अकाउंट में दिया जा रहा है।जिले में अब तक 52827 किसानों को सुखाड़ राहत राशि के भुगतान की दी गई स्वीकृति
बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत अब तक कुल 54102 किसानों के द्वारा आवेदन दिया गया है जिसके विरुद्ध पूर्व में 25996 किसानों की स्वीकृति दी गई थी जबकि आज सर्वसम्मति से 26831 किसानों को स्वीकृति दी गई है। वहीं 1275 आवेदन लंबित है। इस पर उपायुक्त द्वारा लंबित आवेदनों के बारे में पृच्छा करते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
वहीं इसके अलावा उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के शत प्रतिशत किसानों को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक जागरूकता फैलाने के साथ ही उचित कार्रवाई करें। ताकि किसान लोग मिलने वाले सहायता राशि से समय पर खाद बीज आदि कृषि सामग्री खरीद कर उसका सदुपयोग कर सकें।
वहीं उन्होंने कहा कि किसानों के द्वारा दिए गए आवेदनों की रेंडमली जांच करते हुए अविलंब इस योजना से शेष सभी किसानों को जोड़ें।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी,कार्यालय सहायक श्रीमती रीमा सिन्हा राजस्व कार्यालय लिपिक श्री जयंत कुमार दे सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
