नाला (जामताड़ा) - नाला मुखिया अजित मुर्मू उप प्रमुख बोमनाथ मंडल ने सीतलकनाली में जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया। इस अवसर पर दर्जनों जरूरतमंद गरीब के बीच कंबल वितरण किया गया साथ ही नाला पंचायत मुखिया ने ग्रामिणों की समस्याएं भी सुनी। इस संबंध में मुखिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों तथा बुजूर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर दारासिंह सोरेन, लखीश्वर हांसदा, नुनूश्वर मुर्मू, राम मुर्मू, बाबुराम मुर्मू आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
