अब्दुल रज्जाक रिपोर्ट
कुंडहित (जामताड़ा):सोमवार को कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी जयंती के अवसर पर सोमवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न जगहों में नेताजी जयंती मनाया गया। प्रखंड मुख्यलय स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में नेताजी जयंती धूमधाम से मनायी गई। प्रधानध्यापक भजहरि मंडल सहित सभी उपस्थित शिक्षक गण बारी बारी से नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानध्यापक भाजहरि मंडल एवं शिक्षकगणों ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने किए शपथ ली। साथ इस अवसर पर स्कूल प्रांगण पर खेल कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इधर जन कल्याण समिति के सदस्यों एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा पुराना थाना के समीप स्थित सुभाष चंद्र बोस के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विभिन्न वक्ताओं के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी सदस्यों ने उनके बताया गया रास्ते पर चलने की शपथ ली। मौके पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षक समीर किशोर पाल जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, निमाई मंडल गोपीनाथ मंडल जगाबंधु फौजदार, शेखर चौधरी शुक्ला सिन्हा, सुबोध कर, सुभाष रजक, विश्वनाथ मंडल, विशु चक्रवर्ती रजनीकांत फौजदार के अलावेजन कल्याण समिति के रक्षा कर नायक ,विनय शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, अवध बिहारी राम, भीम मंडल संजय साहू, मुक्ति बदयाकार उपस्थित रहे।
