भेलूवा में राजद के प्रदेश सचिव सह नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशोक माजी के अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने मानवता,समता और न्याय के अग्रदूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 भी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी। वही राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया इस दौरान राजद के प्रदेश सचिव सह नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशोक माझी ने कहा कि आज हम लोग महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अग्रदूत हैं जिन्होंने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से देश के लाखों युवाओं को आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया उनका नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इनके नारे ने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का काम किया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामापद माजी, दीनबंधु माजी, नन्द दुलाल माजी, दक्षिण माजी, मथुर मंडल, श्यामल माजी, अमृत माजी के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
