जामा कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिमल बेसरा की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण हेतु,कार्यकारिणी की बैठक
मंगलवार, जनवरी 24, 2023
आज दिनांक 24 1 2023 को जामा कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिमल बेसरा की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण हेतु,कार्यकारिणी की बैठक एवं साथ साथ हाथ से हाथ जोडो एवं गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्र वंशी,जामा विधानसभा के प्रभारी, फैयाज केशर,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, प्रोफेसर मनोज अंबष्ठ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, महिला जिलाध्यक्ष छवि बागची, एवं, जामा प्रखंड प्रभारी शहरों शेख मुख्य रूप से उपस्थित थे ।उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जामा में तीन मंडल अध्यक्ष और उनकी कमिटी दस दिनों के अंदर बनाया जाय।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने अपने पंचायत में कांग्रेस के लिए काम कर हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जांय ।वही प्रभारी फैयाज जी ने प्रदेश के कार्यक्रम पर फोकस किया और कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी 3570 किलोमीटर चलते हैं आप कम से कम आधा किलोमीटर रोज चलिए,बैठक को श्यामल किशोर सिंह, प्रेम कुमार साह, बिमल बेसरा,सरयू राणा,छवि बागची ने भी संबोधित किया, जबकि बैठक में ममता देवी,मधु देवी बीबी देवी,अनवर,कलाम, हैदर प्रदीप मंडल, भीखू मोहली,उदय मोहली,मुन्ना दर्दे, गुड्डू पंडित, श्याम पंडित, सनातन सोरेन,गोविन्द राय, फ्रांसिस मुर्मू, रामलाल सोरेन,रितेश बैसरा, कान्दन बासुकी,अकबर अली,चिंता देवी,मो कौशर सहित अन्य उपस्थित थे ।
अन्य ऐप में शेयर करें
