अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित (जामताड़ा):मंगलवार को कुंडहित पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कई महीनो से फरार चल रहे जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है ।मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुंडहित पुलिस को सूचना मिली कि थाना कांड संख्या 26/22 के फरार आरोपी मधुसूदन मंडल एवं भारत मंडल अपने घर बाबूपुर में मौजूद है।सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस सुबह बाबूपुर पहुंची और आरोपी मधुसूदन मंडल एवं भरत मंडल उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी का मेडिकल कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में थाना कांड संख्या 26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपियों पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा था।
