अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित (जामताड़ा):मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे कुंडहित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अनुबंधित पारा चिकित्सक कर्मीगणो अपने 1 सूत्री मांग को लेकर कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर अनुबंधित पारा चिकित्सक कर्मी संघ के सदस्य शीला कुमारी ने बताया कि हम लोगो ने एक सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी को ज्ञापन सौंपा हैं। उन्होंने कहा इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी को भी हमारे 1 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। कहा कि हम लोग मांग है कि सरकार हम लोगों को स्थायीकरण करें। कहा की अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है तो यह हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर अनुबंधित पारा चिकित्सक कर्मी संघ के सदस्य अरूप मंडल, जूही मंडल, हांसीरानी मंडल, शीला कुमारी, बादली हेंब्रम, रेखा सोरेन, नयन कुमार राउत, आदि आदि उपस्थित थे।
