*अफवाह एवं अशांति फैलाने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश; सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें
आज दिनांक 24.01.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के द्वारा वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण में विशेष निगरानी एवं सर्तकता बरतने की आवश्यकता को देखते हुए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 26.01.2023 को बसंत पंचमी सरस्वती पूजा का त्यौहार मनाया जाने के क्रम में उक्त अवसर पर विभिन्न स्कूल कॉलेजों के अतिरिक्त जगह-जगह माँ सरस्वती की पूजा तथा कुछ स्थलों पर मेले का भी आयोजन किया जाता है एवं पूजा / मूर्ति विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की प्रबल संभावना के मद्देनजर विशेष निगरानी एवं सर्तकता बरतने की भी आवश्यकता को देखते हुए उपायुक्त द्वारा उक्त अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को करमाटांड़ क्षेत्र में विशेष कैम्प का आयोजन करने एवं कोई भी व्यक्ति द्वारा यदि शांति-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर उनके विरुद्ध अविलम्ब कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि धार्मिक सोहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मिडिया पर किसी भी तरह का पोस्ट करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत धाराओं के तहत् कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा को सरस्वती पूजा के अवसर पर आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थलों पर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हेतु निर्देश दिया गया है।
