सरवस्ती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बागदेहरी थाना परिसर पर
रविवार, जनवरी 22, 2023
कुण्डहित (जामताड़ा) रविवार को बागडेहरी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर बागडेहरी थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाएं। किसी तरह की अव्यवस्था फैलने पर या शांति भंग होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। कहा कि पूजा कमेटी के सदस्य पूजा मंडप में डीजे साउंड को लेकर सख्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज मधुर ध्वनि कम शोर ज्यादा करती है जिससे लोगों के साथ ही मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । कहा कि डीजे अगर बजाना ही है तो लोगों को परेशानी ना हो साथ ही रात 10:00 बजे के बाद किसी तरह का डीजे या अन्य वाद्ययंत्र नही बजाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के दो से 3 दिन के अंदर में ही मूर्ति का विसर्जन कर देना है। मौके पर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी को बताया कि पूजा के दौरान शराब बिक्री पर नियंत्रण रहे ताकि पूजा मंडप में आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो। मौके पर थाना प्रभारी के अलावे उप प्रमुख नसीबूल खान, विक्रमपुर मुखिया बाबूधन हेम्ब्रम, अताउल खान, परितोष राय, मलय गोप, फटीक गोप , डॉक्टर मुर्मू , विमल सोरेन जोहार मंडल सहित शांति समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
अन्य ऐप में शेयर करें
