जामताड़ा THE ROYAL NEWS
कुंडहित (जामताड़ा):रविवार को कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरुआत न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। मौके पर कुंडहित वीडियो श्रीमान मरांडी, प्रखंड पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, वरीय अधिवक्ता जसीमुद्दीन खान , पीएलबी दुलाल चंद्र भूई एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाभुक तथा काफी संख्या में आमजन विशेष कर महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम झालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सहायता के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए सबों का धन्यवाद किया और कहा कि हम सभी को मिलकर जरूरतमंदों तक यथोचित सहायता पहुंचानी है ताकि उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके। कानूनी सहायता के मद्देनजर न्यायिक दंडाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराया जाता है। ऐसे लोग जिनके पास पैसे नहीं है वह भी अपने कानूनी अधिकारों को निशुल्क तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। ।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड ,अंचल, बाल विकास ,स्वास्थ्य ,कृषि मनरेगा ,पीएम, आवास, सामाजिक सुरक्षा ,आधार श्रम तथा जेएसएलपीएस द्वारा स्टॉल लगाकर संबंधित अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के संबंध में उनसे आवेदन भी प्राप्त किए गए। कैंप के दौरान विभिन्न जरूरतमंदों को पेंशन, बीमा योजना का लाभ, आवास, जॉब कार्ड, ट्राई साइकिल, सखी मंडल को ॠण मुहैया कराने के साथ-साथ सावित्रीबाई फुले योजना के तहत कई किशोरियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन स्वच्छ भारत मिशन की प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफीक हुसैन कर रहे थे
