संतोष कुमार की रिपोर्ट
करमाटांड़ (जामताड़ा)
जामताड़ा जिला के करमाटांड निवासी झारखंड आंदोलनकारी रहे दिवंगत झगरू पंडित का उनके पैतृक आवास पिपरासोल में झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान सदस्य अविनाश देव पहुंचे एवं उनकी तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके द्वारा पंडित बाबा की विचारों एवं उनके अधूरे प्रयास को पूरा करने पर चर्चा किया। साथ ही बताया कि कृषि पंडित के नाम से प्रख्यात पाए झगरू पंडित के मित्र रहे पूर्व के झामुमो प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पिछले माह मुलाकात के दौरान लगाए जा रहे आदम का प्रतिमा का अनावरण करने मैं शामिल होने की बात कही। उसी को लेकर रविवार को प्रजापति समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा बैठक कर जमीन स्थल का चयन किया गया साथ ही भूमि पूजन किया गया। जिसमें अति शीघ्र दिवंगत झगरू पंडित का आदम का प्रतिमा लगाया जाएगा। माटी कला के पूर्व अध्यक्ष बोर्ड अविनाश देव ने बताया कि गुमला में प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। साथ ही उनके विचारों को एवं अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए झारखंड आंदोलनकारी कृषि पुत्र झगरू पंडित मेमोरियल ट्रस्ट का भी गठन कराने की कवायद प्रारंभ है। बताया कि झगरू पंडित को हम सभी बाबा के नाम से कहते थे बाबा कोई परिचय का मोहताज नहीं है। सादा जीवन उच्च विचार की राह पर जीवन जीये, आज सशरीर आज हमारे बीच नहीं है परंतु उनके सुविचार और कर्म का प्रतिफल हमेशा हमारे साथ है रविवार को पिपरासोल- हथबंधा चौक में आदमकद प्रतिमा स्थापित के लिए भूमि पूजन किया गया।
मोके पर माटी कला बोर्ड सदस्य लल्लन प्रजापति, रामस्वरूप पंडित, कालेस्टर पंडित, श्रवण कुमार पंडित निमाई पंडित, रामविलास पंडित, मनोज पंडित, भरत पंडित, गोकुल पंडित, रासबिहारी पंडित, मानिक चंद्र पंडित, किकर पंडित, कामदेव पंडित, महादेव पंडित, अर्जुन पंडित, संतोष पंडित आदि उपस्थित रहे।
