उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने पोस्ट रिटायरमेंट लाइफ हेतु दीं शुभकामनाएं
आज दिनांक 31.01.2023 को समाहरणालय सभागार में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं अंचल निरीक्षक जामताड़ा श्री आशुतोष प्रसाद सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं अंचल निरीक्षक श्री आशुतोष प्रसाद सिंह को उनके सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि बढ़िया से पोस्ट रिटायरमेंट जीवन को अपने परिवार जनों एवं बच्चों के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें। सर्विस के दौरान अपने परिवार और बच्चों को अच्छे से समय नहीं दे पाते हैं। आप स्वस्थ जीवन जिएं यही शुभकामनाएं हैं।
वहीं उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है। लेकिन सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद होता है। उन्होंने कहा एक अधिकारी के तौर पर उनके द्वारा किया गया सभी कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने स्वस्थ एवं सुखहाल जीवन को लेकर शुभकामनाएं दीं।
वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने जामताड़ा में अपने लगभग 20 माह के सफल कार्यकाल को लेकर उपायुक्त जामताड़ा का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान सभी का सहयोग एवं आदर मिला, जो हमारे लिए एक बेहतर उपलब्धि है।
वहीं सेवानिवृत्ति के अवसर पर उपायुक्त द्वारा परियोजना निदेशक एवं अंचल निरीक्षक को बुके एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विकास आयुक्त के द्वारा धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर एवं अन्य के द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया साथ ही उनके कार्यकाल के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए एवं उन्हें भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं आईटीडीए कार्यालय के लिपिक श्री मनोज सोरेन एवं सभी कर्मी द्वारा संयुक्त रूप से उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव 12 जनवरी 1996 को प्रशासनिक सेवा में आए थे एवं आज दिनांक 31.01.2023 को सेवानिवृत हुए। इस दौरान संयुक्त बिहार एवं अलग झारखंड बनने पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।
इस अवसर पर समाहरणलाय संवर्ग के विभिन्न कर्मी सहित आईटीडीए कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
