*आदिवासियों को एक नई पहचान देने का किया हूं काम-इरफान अंसारी
1932 खतियान को पास करे केंद्र सरकार-इरफान अंसारी
*भाजपा कभी भी आदिवासी हितैषी नहीं हो सकती-इरफान अंसारी
*सभी वर्गों को आपस में लड़ा कर भाजपा गंदी राजनीति करती है
*जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज बाकुडीह पहुंचकर जत्रा में शामिल हुए जहां हजारों हजार की संख्या में आसपास के पंचायतों एवं ग्रामों से लोग पहुंचे थे। मौके पर लोगों ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्टेज तक पहुंचाया।
*मौके पर विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा की आज इस जत्रा कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लग रहा है। जत्रा हमें काफी कुछ सीख देती है जिसे हमें अपनी असल जिंदगी में उतारने की जरूरत है। जत्रा आदिवासियों की संस्कृति को पेश करती है। प्रकृति की पूजा करना और खुशी-खुशी मिलजुल कर रहने की ही सीख जत्रा हमें देती है।आगे विधायक जी ने कहा की इतनी भारी संख्या मे आपकी उपस्थिति यह साफ दर्शाती है कि आपका मेरे प्रति कितना लगाव है।मैं भी दिन रात आपकी सेवा के लिये खड़ा रहता हूँ।आपके मान सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ने का काम करता हूँ। आज मैंने आदिवासी भाइयों को समाज में आगे लाने का काम किया हूं। उन्हें मजबूत करना ही मेरा उद्देश्य है ताकि यह लोग समाज में आगे आकर आत्मनिर्भर बने। झारखंड इनका है परंतु इन्हें अब तक इनका हक नहीं मिला। भाजपा की मार से कोई भी वर्ग वंचित नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े पूंजीपति और उद्योगपतियों को ही भाजपा हमेशा से तरजीह देकर लाभ पहुंचाने का काम किया है। भाजपा कभी भी आदिवासी हितैषी नहीं हो सकती। यह सिर्फ दिखावा कर आपस में लड़ा कर राजनीति करना चाहती है। परंतु मैंने कहा है कि अगर भाजपा सही में आदिवासियों के बारे में अगर सोचती है तो झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पारित 1932 खतियान को पास कर लागू करें।
आगे विधायक जी ने कहा की भाजपा सिर्फ झूठ का दिखावा करती है। हमारी झारखंड की सरकार ने अपना काम कर दिया है। झारखंड के हित के लिए 1932 खतियान पारित कर दिया। भाजपा के पास मौका है कि वह अपनी छवि को सुधारें वरना आने वाले दिनों में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।*
