नाला( जामताड़ा) प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में झामुमो नेता मो शफीक अंसारी की मां यानी हाजी मो किस्मत अली की पत्नी मरहुमा मैमूना बीबी के इंतेकाल के बाद चालीस दिन पर 40 वाँ के मौके पर जलसा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाहर से आए हुए उलेमा ए कराम और शायर ए इस्लाम ने शिरकत किया। सबसे पहले खैरा के खतीब व इमाम मौलाना शफाउल्लाह ने कुराने पाक के तिलावत से जलसा का आगाज किया। शायर ए इस्लाम हाफ़िज़ वज़ीर ने नातिया कलाम से महफ़िल को सराबोर कर दिया। वहीं मौलाना अब्दुल रज्जाक कादरी, मौलाना मुख्तार मिस्बाही और मौलाना फकरुद्दीन ने अपने नूरानी बयानात से लोगो के रूह को ताज़ा कर दिया। इसके अलावा हाफ़िज़ अली हुसैन ,मौलाना इस्माईल ,इत्यादि आलिमे दीन ने शिरकत किए। मालूम हो कि मरहुमा के इसाले सवाब के लिए यह जलसा का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रबींद्रनाथ महतो जी भी पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना देते हुए उनके परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। वहीं ऑल इंडिया पासमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी, पसमांदा मुस्लिम महाज के संथाल परगना प्रभारी मौलाना सद्दाम हुसैन, मदरसा जामिया मिसबाह लील बनात के संस्थापक हाफिज नाजीर हुसैन, झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख सलीम जहांगीर, अनवर अंसारी, मुख्तार अंसारी, आदि शरीक हुए। इस अवसर पर दूर दराज के मेहमान और गांव वाले काफी संख्या में मौजूद रहे। जलसे के खत्म पर मरहूमा के मगफिरत के वास्ते से जलसे में शरीक सभी ने अल्लाह तआला की बारगाह में दुआएं की !
