*∆ उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद दिवस के मौके पर एसबीआई मुख्य शाखा के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आज दिनांक 30.01.2023 को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में भारत के स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए शहीद दिवस मनाए जाने की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के अथक प्रयास एवं सैकड़ों कुर्बानियां देने के उपरांत हमें आजादी मिली। जिसमें हमारे देश के महापुरुषों सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि आइए आज वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण करें।
वहीं इसके उपरांत उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा के द्वारा एसबीआई मुख्य शाखा के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार सहित अन्य के द्वारा भी पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
