आज दिनांक 30.01.2023 को जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं जिला स्तरीय विभिन्न कार्यालयों में भारत के स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में फतेहपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 का दिन भारत के इतिहास का वह दिन है जिसे भूलाया नहीं जा सकता। क्यों कि गांधी जी आज के दिन शहीद हुए थे। लेकिन उनकी अमर आत्मा जो विश्व में मानवता का जो संदेश दे गई उसका मूल्य कभी कम नहीं होगा।
