*∆ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश*
*∆ जनवितरण, पीएम पोषण, आंगनवाड़ी, मातृत्व वंदना योजना से संबंधित शिकायतों का तत्काल निपटारा हेतु आयोजित होगी जन सुनवाई; परिसदन जामताड़ा में होगी सुनवाई*
*∆ जिले के सभी मुखियागणों से एसजीएसवाई सभागार में माननीय अध्यक्ष एवं सदस्या करेंगे संवाद*
झारखंड राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी एवं माननीय सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का प्रस्तावित जामताड़ा जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जिले के संबंधित पदाधिकारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
ज्ञातव्य है कि झारखंड राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी एवं माननीय सदस्या श्रीमती शबनम परवीन तथा आयोग के अन्य 3-4 कर्मियों के साथ दिनांक- 19.02.2023 को अपराह्न 04:00 बजे जामताड़ा परिसदन भवन में आगमन प्रस्तावित है।
*जनवितरण, पीएम पोषण, आंगनवाड़ी, मातृत्व वंदना योजना से संबंधित शिकायतों का तत्काल होगा निपटारा, आयोजित होगी जनसुनवाई*
आयोग द्वारा दिनांक- 20.02.2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराहन 01.00 बजे तक जामताड़ा जिले के लोगों का खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित योजना, यथा- जनवितरण पी०एम०पोषण (मध्याह्न भोजन) आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जायेगा। वहीं दिनांक- 20.02.2023 को ही अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक जामताड़ा जिले के सभी पंचायत के मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जिसमें दिनांक 20 फरवरी को पूर्वाहन 11 से अपराह्न 1 बजे तक सुनवाई एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन परिसदन भवन जामताड़ा में आयोजित किया जाएगा। वहीं उसी दिन अपराह्न 2 से 4 बजे तक समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सभी मुखियागणो के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
