∆ *डीएमएफटी मद के समुचित उपयोग हेतु कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराएं संबंधित पदाधिकारी*
* सीएसआर मद से रानी सती मंदिर से समाहरणालय तक स्ट्रीट लाइटिंग अब तक नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी; बोले जल्द से जल्द लगवाएं स्ट्रीट लाइट*
*∆ सीएसआर मद से पुलिस के लिए ट्रैफिक इक्विपमेंट उपलब्ध कराने का निर्देश*
आज दिनांक 11.02.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी (जिला खनन फॉउंडेशन ट्रस्ट) और सीएसआर फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।
*स्ट्रीट लाइटिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें*
बैठक में उपायुक्त के द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने रानी सती मंदिर से लेकर समाहरणालय तक स्ट्रीट लगाए जाने की समीक्षा करते हुए अब तक इस पर कोई पहल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर किया एवं संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर के तहत रानी सती मंदिर से समाहरणालय तक स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द लगवाएं।
*स्मार्ट क्लास हेतु 20 सेटअप उपलब्ध कराएं*
वहीं उन्होंने समीक्षा के दौरान आवश्यकता को देखते हुए सामुदायिक पुस्तकालय में सीएसआर के माध्यम से स्मार्ट क्लास हेतु 20 सेटअप, प्रोजेक्टर, साउंड एवं अन्य जरूरी उपकरणों, सभी 118 सामुदायिक पुस्तकालयों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकों का 118 बुक सेट एवं 118 अलमीरा सेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
वहीं उपायुक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक को सीएसआर मद से ट्रैफिक इक्विपमेंट के सभी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
*डीएमएफटी के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की सूची बनाकर दें*
इसके अलावा उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने डीएमएफटी मद से जुड़े योजनाओं की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों सहित पिछड़े हुए क्षेत्रों में जरूरी मूलभूत सुविधाओं, चारदीवारी विहीन विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय सहित अन्य जरूरी आवश्यक का आकलन करते हुए इसका कार्ययोजना बनाकर तत्संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इस मद का समुचित उपयोग जरूरी विकास कार्यों में ही किया जा सके।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, महाप्रबंधक उद्योग एवं कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल सहित सभी संबंधित उपस्थित थे।
