*लंबे समय से क्षेत्र की जनता सड़क निर्माण की मांग कर रही थी। जनहित में मेरा एक और प्रयास आज सफल हुआ। इस सड़क का निर्माण से आवागमन की सुविधा के साथ व्यापार एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।मै अपने क्षेत्र के लिए सड़क, पुल, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा आदि की समस्या को दूर करने को लेकर लगातार प्रयासरत हूं। मंत्री हफीजुल हसन*
*जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता है। जनता विकास की प्राथमिकताएं तय करें , उनके निर्णय के अनुरूप ही ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करवाए जाएंगे। माननीय मंत्री हफीजुल हसन*
*मधुपुर: सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग की देखरेख में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालगढ़ से बाघनाडीह एक करोड़ 26लाख की लागत से सुदृढीकरण सड़क निर्माण का शिलान्यास व करो प्रखण्ड के यादव टोला से केलीबाद कब्रिस्तान तक दो करोड़ 65 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास व मार्गोमुंडा प्रखण्ड के दुधानी से जमुनियाटांड़ तक एक करोड़ 69 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का निर्मित होने वाली तीनों सड़क 5 करोड़ 60 लाख 9 हाज़र की लागत से सड़क का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि कोरोना खत्म होने के बाद पूरे झारखंड में चौतरफा विकास तेज रफ्तार के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। चाहे वह पर्यटक, कल्याण विभाग या मुख्यमंत्री सड़क योजना विभाग से हो। हर तरफ विकास की रफ्तार जारी है*। *मंत्री ने कहा इस सड़क निर्माण के लिए यहां के ग्रामीणों की वर्षों से मांग थी जिसका आज वह शिलान्यास किया है। यह सड़क बन जाने के बाद बेरोजगार नौजवानों के बीच रोजगार का रास्ता खुलेगा। कहा कि चौमुखी विकास में यातायात यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। कहा कि दुधानी ,छातपाथर से लेकर लहरजोरी तक ,कानों से मुरलीपहाड़ी होते हुए बसकुपी तक,पीपरा, मदनकट्टा होते हुए सकलपुर तक,मारगोमुंडा मुख्य चौक से सालमांद्रा, सीमरगड्डा होते हुए पंदनी मोड़ तक,मारगोमुंडा से लेकर नोनियाद तक सड़क सुद्ढीकरण का कार्य करवाया जाएगा. कहा कि इन सड़कों पर जल्द ही इन कार्यों की आधारशिला रखी जायेगी.कहा कि सरकार हर क्षेत्र में तेज गति विकास कार्य कर रही है. जो भी सड़कें जर्जर है सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा मंत्री ने कहा झारखंड के युवा सम्राट मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जो भी चुनावी वादा जनता से किया था एक एक कर धरातल पर उतरने लगा है। चाहे वह पुरानी पेंशन योजना हो, पारा शिक्षकों की मांग और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की मानदेय बढ़ोतरी सभी मांगे पूरी करने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है। सरकार 60 वर्ष वाले सभी वृद्धा विधवा और दिव्यांगों को पेंशन दे रही है। आंतिम व्यक्ति लाभ से वंचित ना रहे इसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर आन द स्पाट पेंशन लागू कर रही है। मौके पर ग्रामीण बीपी विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सनत सोरेन, सहायक अभियंता शोभा मुर्मू, कनीय अभियंता देवकीनंदन,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम अशरफ, प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल कुदुस ,मोहीलाल बास्की, बहरुद्दीन अंसारी, गफ्फार अंसारी, उस्मान अंसारी, देवेश्वर सोरेन पागी यादव,समीर आलम, कैलाश यादव, मंटू शेख, रोशन झा,बीस सूची अध्यक्ष सोहन मुर्मू, सचिव मुर्शीद अली, कोषाध्यक्ष सुधीर मंडल, हाजी रशीद अंसारी, एइ शौभा मुर्मू ,सिराज अंसारी, मकबूल फिदा, अयूब, अख्तर अंसारी, नेमूल प्रधान,लियाकत अंसारी, समीर आलम, मोरीफ खान, मकसद खान समेत अन्य उपस्थित थे*।
