मौलाना गुलाम रसुल बलयावी ने कहा देश में मुस्लिम सेफ्टी एक्ट बनना जरुरी !
झारखण्ड से सेख समीम जामताड़ा
जामताड़ा केंद्रीय एदार ए शरीया के तत्वाधान में मुस्लिम समुदाय के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित एदार ए शरिया जागरूकता अभियान सह समाज सुधार अधिवेशन जामताड़ा के छाईटांड के मैदान में संपन्न हुआ। एदार ए शरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी के नेतृत्व में देश के मुस्लिम समुदाय के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित झारखंड, बिहार, बंगाल, उडीसा राज्यों के प्रत्येक जिलों में चरणवार यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी व गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी शिरकत किया। इस दौरान बेदारी कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने हज कमेटी के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व सांसद गुलाम रसुल बलयावी ने कहा की आज देश में नामुसे रेसात सुरक्षा कानून और मुस्लिम सेफ्टी एक्ट बनना जरुरी हो गया है। उन्होंने ने देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर भी मुखर होकर बात की,
अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य देश में नामुस ए रिसालत कानुन बनवाना, बढती राजनीतिक नफरत को समाप्त करना, मुस्लिम सेफ्टी एक्ट बनवाना, राज्य में कादरी विश्वविद्यालय की स्थापना करना, समाज में बढते तिलक परथा को खत्म करना, मुस्लिम समुदाय को नशामुक्त बनाना, उर्दू के साथ हो रही अन्याय को न्याय दिलाना, राज्य में उर्दू शिक्षकों की बहाली को सुनिश्चित कराना, झारखंड राज्य में अल्पसंख्यक आयोग, सुन्नी वक्फ बोर्ड, उर्दू अकादमी, मदरसा बोर्ड, बुनकर समिति के गठन को सुनिश्चित कराना, कम खाएंगे लेकिन बच्चों को पढाएंगे इसे धरातल पर उतारना, राज्य के हज यात्रियों की सीधी उडान हेतु रांची एयरपोर्ट को हज एम्बारकेशन पोवाईंट बनवाना जैसे प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान छाईटांड मदरसा हनफिया के पांच हाफिज ए कुरान के सर पर दस्तार बांधी गई। एदारा ए शरिया रांची के नाजीम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी,मौलाना असगर अली साबित उल कादरी, मौलाना सद्दाम हुसैन जामी, मौलाना मुजाहिद रजा मजहर, मदरसा हनफिया के नाजिम मौलाना मुख्तार, हबीबुल्लाह फैजी, हाफीज सनाउल्लाह इशाअती, मौलाना मुख्तार आदि सैकड़ों उलेमा व हजारों हजार की जनसैलाब इस कार्यक्रम को सुनने पहुंचे थे !
