संवाददाता/ साबिर अली
नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 मोटरसाइकिल चोरों को वाहन चोरी की योजना बनाते समय धर दबोचा है और उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल 7 मोबाइल एवं एक मास्टर चाबी बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि सूचना मिली नगर के सुप्रिया रोड में होटल ट्रिपल क्रॉउन के पीछे कुछ मोटरसाइकिल चोर इकट्ठा होकर चोरी की योजना बना रहे हैं सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया टीम द्वारा छापामारी कर 6 मोटरसाइकिल चोरों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल एवं एक मास्टर चाबी के साथ धर दबोचा गया पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से सात मोबाइल भी बरामद किया है गिरफ्तार चोरों में कुमारबाग ओपी क्षेत्र के दुबौलिया निवासी पवन यादव 19 वर्ष पिता दरोगा यादव एवं जबीउल्लाह 19 वर्ष पिता शमशुजोहा अंसारी मनुआपुल थाना क्षेत्र के शिवपुर दुबौलिया निवासी फैयाज आलम 21 वर्ष पिता जलील अंसारी एवं रायधुरवा निवासीतौहीद अंसारी 24 वर्ष पिता नूरजहां अंसारी आदि शामिल हैं गठित टीम का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार कर रहे थे और टीम में दरोगा अजय कुमार सिंह प्रशिक्षु दरोगा नरेश कुमार एवं ऋतुराज जायसवाल शामिल थे
